दुर्ग

बीएसपी में लगातार आग लगने की वजह जानने भिलाई पहुंचे सेल डायरेक्टर
28-Oct-2022 2:47 PM
बीएसपी में लगातार आग लगने की वजह जानने भिलाई पहुंचे सेल डायरेक्टर

कोक ओवन, ओर हैंडलिंग प्लांट, सिंटरिंग प्लांट्स तथा ब्लास्ट फर्नेस भी गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 अक्टूबर।
स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर (टेक्नीकल) एके सिंह ने कल भिलाई स्टील प्लांट का दौरा किया और वहां लगातार आग लगने की घटनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्होंने खुद अलग-अलग इकाइयों का निरीक्षण भी किया।

सेल के डायरेक्टर श्री सिंह भिलाई इस्पात संयंत्र के दौरे पर गुरुवार को भिलाई पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता से भेंट की और उनके साथ काफी देर तक बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में हुई बैठक में अनिर्बान दासगुप्ता ने श्री सिंह को संयंत्र की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने संयंत्र में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बीएसपी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए वहां के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता के साथ साथ सेट के अधिकारियों की भी बैठक उन्होंने ली। भिलाई की मोडेक्स इकाइयों में इस्पात निर्माण कार्यों में विभिन्न गतिविधियों को देखा तथा कोक ओवन, ओर हैंडलिंग प्लांट, सिंटरिंग प्लांट्स तथा ब्लास्ट फर्नेस का भी जायजा लिया।
 


अन्य पोस्ट