दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 अक्टूबर। प्रदेश के सबसे बड़े वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित उतई के नव नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी दिवाकर गायकवाड़ का पद भार ग्रहण कार्यक्रम नगर पंचायत उतई के मवेशी बाजार स्थित धान सोसायटी केन्द्र में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र साहू, अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, विशेष अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, वृहताकार समिति के पूर्व अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा के उपस्थित में पद भार ग्रहण किया।
पद भार ग्रहण कर किसानों को संबोधित करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने कहा कि वृहताकारी सहकारी समिति वह समिति हैं। जो किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य देता हैं। और ऐसे महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी हमारे लाडले विधायक कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुझे दिया हैं। जिसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं, मैं किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि में अपना कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ करूंगा किसान हमारे देश के अन्न दाता है। इसलिए अब हर फैसला किसानों से बात करके किसानों के हित में लिया जाएगा जिससे आने वाले समय में किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर रामकृष्ण साहू, लुमेश्वर चंद्राकर, भीषम हिरवानी, दिनेश देशलहरे, टिकेश्वरी साहू, तोषण साहू, प्रहलाद वर्मा, सूरता सिंह, विष्णु देशलहरे, रोहित धनकर, तरुण बंजारे, व्यासनारायण, कार्यक्रम में क्षेत्र के 5 ग्रामों के लगभग 200 कृषक सदस्य व संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित थे, कार्यक्रम में संस्था का संक्षिप्त जानकारी व संचालन प्रबंधक गिरधर सोनी ने किया।