दुर्ग

गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस धूमधाम से मना
27-Oct-2022 2:10 PM
गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस धूमधाम से मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अक्टूबर।
प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी महापौर धीरज बाकलीवाल एवं राकेश शर्मा परिवार के साथ अपने निवास में गोवर्धन पूजा की और गायों को चांवल, जिमी कांदा, कोचई, कुम्हड़ा, खिचड़ी का प्रसाद गौ माता को भोग लगाकर खिलाये, उसके बाद महापौर परिवार के सदस्यों के साथ गोवर्धन पूजा करने गौठान पहुचे।

शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा अनुरूप आज पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में गोवर्धन पूजा के दिन महापौर ने गौठान के सदस्य एवं लेखा वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू के साथ गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। गोवर्धन पूजा गौठान दिवस का कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई गोवर्धन की पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने शहर व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया गया। महापौर ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित गौठान दिवस पर कहा कि छत्तीसगढ़ में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परंपरा है। उन्होंने ने लोगो को दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य शासन की योजना के अंतर्गत नरवा, गरुवा, घुरुवा के तहत गौठान का निर्माण किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से शहर एवं गांव की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलेगा।  प्रदेश के मुखिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गौठान एवं उनके निर्णय को अनुकरणीय बताया। इस कार्यक्रम के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता विनोद मांझी, डा़ॅ वसीम शम्स, गौठान की संचालिका गायत्री धोटे, देवाशीष, सहित भारी संख्या में अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट