दुर्ग

धन्वंतरी मंदिर में तीन दिनी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
27-Oct-2022 2:09 PM
धन्वंतरी मंदिर में तीन दिनी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

11 कलाकारों को गौरव सम्मान पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा,  27 अक्टूबर।
नगर में  धन्वंतरि मंदिर में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 1 लाख  पच्चीस हजार बत्तियों  से आरती हुई। यहां तीन दिनों तक महाप्रसादी महा भण्डारा का  आयोजन किया गया। दो दिवसीय निशुल्क इलेक्ट्रोहोम्योपैथी  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  छत्तीसगढ़ के ग्यारह  प्रतिभावान कलाकारों को  गौरव सम्मान पुरस्कार भी दिया गया। राज्य के अलावा अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। दावा किया गया कि यह छत्तीसगढ़ में पहला मंदिर है।
 प्रथम दिवस 21 अक्टूबर को  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  ( संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा) एवं चैतू राम बांस गीत एवं राउत नाच के संचालक एवं साथी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा ), अध्यक्षता लाभचंद बाफना ( पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव) पुष्पा साहू ( सांसद प्रतिनिधि बेमेतरा) विमल पटेल ( सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत धमधा एवं संगठन मंत्री लोधी समाज दुर्ग) पारसमल  जैन (समिति संरक्षक,वरिष्ठ व्यापारी एवं धर्म सेवी)  प्रदीप ताम्रकार ( वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं कवि) सुनीता विनीता अग्रवाल (अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल परपोड़ी)  की उपस्थिति में संगठन द्वारा  गायिका आरु  साहू, संगीत रजक( गायिका भिलाई ), उर्वशी साहू,  उपासना वैष्णव(बोदरा), लोक गायिका  रजनी रजक को गौरव सम्मान दिया गया।  विजय बघेल  ने कहा कि मैं इस मंदिर के लिए तन मन धन से सहयोग दूंगा। संगठन का मांग को ध्यान में लेते हुए एंबुलेंस और कुछ मंदिर के नक्काशी का कार्य  शेष है, उसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा ।

प्रथम दिवस भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। द्वितीय दिवस 22 अक्टूबर को पांच वेद आचार्य द्वारा पांच बेदी का पूजन सुबह 9.30 से संध्या 5 तक चलता रहा । जिसमें प्रमुख रूप से  पं. राहुल दुबे, पं. विजय दुबे, पं. रूद्र प्रताप पांडे एवं पं. देवेंद्र शर्मा के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया ।

शाम 5.30 से 8.30 बजे तक श्री राम मानस परिवार हरडुवा देवकर की प्रस्तुति को  दर्शकों ने सराहा । संचालक डाकवर साहू को गौरव सम्मान दिया गया । रात 9.30 से 11 तक जय मां शाकंभरी बगऊवा जस झांकी ग्राम सी जानो परपौड़ी के द्वारा एक अनोखा प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें समुद्र मंथन की पूरी कहानियां के माध्यम से 14 रत्नों को बारी-बारी से प्रदर्शन करते हुए निकाला गया और लोगों ने इनका बहुत आनंद लिया। इसके रचनाकार मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र ताम्रकार (ग्लोबल कलाकार) एवं  झाँकी संचालक देवेंद्र कुमार को गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया गया ।

तृतीय दिवस 23 अक्टूबर को दिन रविवार को नगर के सुख शांति समृद्धि के लिए यज्ञ आहुति भगवान जी का अन्नाअधिवास, जलधिवास, फलाधिवास  द्वारा अभिषेक कराया  गया।
प्रदीप मानिकपुरी ( 14 मूर्तियों के मूर्तिकार भिलाई) डॉ. मनीष शर्मा (व्याख्याता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जगन्नाथपुरी ) सीमा कौशिक (सुप्रसिद्ध गायिका भिलाई ) महंत लीलाधर दास साहू (लोक कलाकार एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ साहू समाज दुर्ग के अध्यक्ष ) एवं ताजुद्दीन (अंतरराष्ट्रीय कोच एवं खिलाड़ी) को गौरव सम्मान से सम्मानित किया  गया।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि  सुनीता राजीव गुप्ता (अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा) अशोक कसार ( उपाध्यक्ष नगर पंचायत धमधा) शमशीर  कुरैशी (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) शिव कुमार वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा) सोनल अग्रवाल (पार्षद वार्ड क्रमांक 10 ) डॉ. शिरिष शर्मा, डीपी शर्मा ( योग शिक्षक, आत्मानंद स्कूल के व्याख्याता) जगदीश साहू ( शिक्षक एवं समाजसेवी ) प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 3 दिन तक 21, 22, 23 अक्टूबर तक महा प्रसादी भंडारा स्व शांतिलाल  जैन के स्मृति में द्वारा राजेश जैन ललित जैन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।  

छत्तीसगढ़ जन चिकित्सक कल्याण समिति द्वारा निशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के अलावा अन्य लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मंदिर स्थल पर  पेड़ पौधों से औषधि बनाने वाले अनुयाइयों को भी सम्मान दिया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साक्षी बने  नगर पंचायत के समस्त नगरवासी एवं शिक्षण समिति के अध्यक्ष हुकुम चंद ताम्रकार  मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता और संस्कृत विद्यालय के पदाधिकारी, सदस्य एवं शाला परिवार धन्यवाद आभार व्यक्त किये।  सुनीता राजीव गुप्ता संरक्षक सदस्य रूबी वासनिक संरक्षक सदस्य पंडित श्री कृष्ण कुमार तिवारी संरक्षक सदस्य पंडित धनेश्वर प्रसाद तिवारी संरक्षक सदस्य श्रवण गुप्ता अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश साहू सचिव अमित ताम्रकार सह सचिव कोषाध्यक्ष बीना शर्मा नीतू साहू सरोज बाला सोनी धर्मेंद्र ताम्रकार ताम्रकार प्रदीप मानिकपुरी  दुखवा  पटेल प्रमोद साहू हेमंत कुमार सिन्हा  मथुरा प्रसाद सोनी सामर्थ ताम्रकार डॉ. मनीष शर्मा भूषण सोनी ।

श्री साईं चिकित्सा शिक्षा सेवा समिति के समस्त सदस्य  एनके शर्मा संरक्षक सदस्य  पारसमल जैन संरक्षक सदस्य विजया देवी मेहता संरक्षक सदस्य रजनी रजक संरक्षक सदस्य हुकुमचंद ताम्रकार अध्यक्ष सत्यनारायण ताम्रकार उपाध्यक्ष प्रभादेवी ताम्रकार सचिव ज्योति जैन कोषाध्यक्ष कैलाश तौन्द्रे  विष्णु ताम्रकार पवन देवांगन भगतराम सिन्हा महेश कौशल संजय सोनी पंडित देवेंद्र प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
 


अन्य पोस्ट