दुर्ग

गोवर्धन पर्व सभी के जीवन में नवऊर्जा-बंधुत्व का संचार करे-भूपेश
27-Oct-2022 2:06 PM
गोवर्धन पर्व सभी के जीवन में नवऊर्जा-बंधुत्व का संचार करे-भूपेश

सीएम ने बेलौदी में स्वजन और ग्रामीणों के साथ मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अक्टूबर।
अन्नकूट के नाम से भी पहचाने जाने वाली गोवर्धन पूजा मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बेलौदी में अपने स्वजनों और ग्रामीण जनों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाई।
मुख्यमंत्री बेलौदी के कला मंच में ग्राम वासियों से रूबरू हुए। यहां उनकी उपस्थिति में दिव्य शक्ति से पर्वत को उंगली में उठाए हुए भगवान कृष्ण की आकृति के समक्ष ग्राम वासियों ने हर्षोल्लास के साथ गाय की परिक्रमा कर पूजा परिपूर्ण कराई। ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री जी का टीका  कर आपसी भाई- चारे का संदेश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पर्व को प्रकृति प्रेम व परोपकार का प्रतीक बताया।

प्रकृति की पूजा और संरक्षण आने वाले भावी पीढिय़ों के लिए अति आवश्यक है, इसलिए उन्होंने सभी को इस पर्व के मूलमंत्र का अनुसरण करने की सलाह दी। लोक आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा व बंधुत्व का संचार व हर घर धन धान्य से परिपूर्ण होने की कामना किए। बेलौदी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप जोहार भी किया। मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण भी किए और स्वजनों और ग्रामीणों से भेंट किए साथ ही साथ बच्चों और महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।


अन्य पोस्ट