दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 अक्टूबर। जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के द्वारा दिवाली चैंपियनशिप 4था वर्ष का आगाज हुआ । दिवाली चैंपियनशिप के अंतर्गत खो खो , रस्साकसी , और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि हर्ष साहू समाजसेवी , विशेष अतिथि राकेश हिरवानी जनपद सदस्य , वामन साहू सरपंच , अशोक रिगरी , दीपक साहू उपसरपंच , हेमलाल यादव अध्यक्ष , विमल गजपाल सरंक्षक, होमन साहू सरंक्षक ,मोने जी , सुमन लाल साहू मुख्य प्रशिक्षक , संदीप हिरवानी, दमेश सोनवानी , यशोदा साहू , सोनू साहू , रवि साहू , घनेद्र साहू , पितेश साहू, गितांशु साहू , डिलेश्वर , प्रदीप ,भुनेश्वर साहू प्रशिक्षक पुरई , सत्या क्लब पुरई के सभी खिलाड़ी , जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के सभी खिलाड़ी एवं गांव के समस्त सम्मानीय नागरिकगण उपस्थित रहें ।
इस दिवाली चैंपियनशिप में कुल 8 टीमें भाग लें रहे है और 100 से अधिक खिलाडिय़ो को खो खो मैच खेलने का अवसर दिया जा रहा है । सभी वर्ग में विजेता , उपविजेता खिलाडिय़ो को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा एवं प्रत्येक मैच में प्लेयर आफ द मैच , बेस्ट डिफेंडर , बेस्ट चेसर , बेस्ट डायर , बेस्ट आलराउंडर को आकर्षक पुरुस्कार दिया जाएगा ।
दिवाली चैंपियनशिप का आगाज खिलाडिय़ो के द्वारा मार्च पास्ट से किया गया । उसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया । खिलाडिय़ो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया । आज जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा और सत्या खो खो क्लब के बीच रोमांचक मैच हुआ जिसमें जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा की टीम विजयी रही । सुपरमिनी में स्काई जोन और ब्लू जोन के बीच मैच हुआ जिसमें स्काई जोन विजयी रही ।
जूनियर आरेंज जोन और स्काई जोन के बीच ऑरेंज जोन विजयी रही वही बंगाल टाइगर और ब्लैक पैंथर के बीच मैच में बंगाल टाइगर की टीम विजयी रही । मुख्य अतिथि श्री हर्ष साहू जी ने बताया कि बहुत कम समय मे पाऊवारा के खिलाड़ी नेशनल स्तर तक अपना पहचान बना रहे है और खेल , शिक्षा , कला के क्षेत्र में बच्चे आगे आ रहे है और पाऊवारा गाँव का नाम रोशन कर रहे है । जनपद सदस्य राकेश हिरवानी ने बताया यहाँ के बच्चे बहुत मेहनत कर रहे है और लगातार खिलाडिय़ो को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है । सरपंच वामन साहू ने बताया दिवाली चैंपियनशिप के आयोजन से खिलाडिय़ो में एक अलग उत्साह बना रहता है और खेल के माध्यम से बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते है । कार्यक्रम का संचालन जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के मुख्य प्रशिक्षक सुमन लाल साहू ने किया ।