दुर्ग

महापौर ने शहरवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की दी शुभकामनाएं
23-Oct-2022 3:45 PM
महापौर ने शहरवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 अक्टूबर।
नगर पालिक निगम शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
धनतेरस की बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि भगवान धनवंतरी की कृपा से शहर वासियों का जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे एवं आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो।

महापौर ने दीपो के पावन पर्व दीपावली पर शहर के प्रत्येक रहवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महापौर ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की अलौकिकता का प्रतीक है। हम सभी भारतीय इस पर्व को हर्ष-उल्लास के साथ मनाते है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को प्रकाशमान करे, महापौर ने कहा कि धनतेरस व दीपावली खुशहाली की पर्व है जिसमें धन धान्य की समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाती है और दीप प्रज्वलन से जीवन में एक नई रोशनी की संचार होती है मैं धनतेरस एवं दीपोत्सव के पावन अवसर पर शहर वासियों के लिए सुख समृद्धि व उन्नति की कामना करता हूं। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधुवाद ज्ञापित करता हूं की उन्होंने प्रदेश के कर्णधार किसान भाइयों को दीपावली के पूर्व राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अदान राशि की तीसरी किस्त को किसानों के खाते में डाल कर दीपावली के पर्व को खुशहाल बनाया है जिससे पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है।
इस तरह यह दीपावली पर्व सभी के जीवन में नई चेतना नई रोशनी लेकर आए और सभी अपनी अपनी मंजिल को प्राप्त करें यही कामना करता हू।
 


अन्य पोस्ट