दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 21अक्टूबर । नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा जोन स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल आयोजन का समापन हुआ। आज चरोदा, कन्या शाला भिलाई-3 एवं विद्युत मंडल खेल मैदान में पारंपरिक खेलो का आनंद क्षेत्रवासियों द्वारा लिया गया।
वर्षो से छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को खुद में समेटे हुये हमारे पुराने खेलो ने युवा पीढ़ी को भी आनंद और उमंग से परिपूर्ण कर दिया। प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागी रहे खिलाडिय़ों ने बताया कि सामूहिक रूप से खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का ऐसा अवसर कभी पहले नही मिला था, इस कारण बड़े ही उत्साह से सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलो में भाग लिया। निगम आयुक्त, अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा पूर्व में इस संबंध में जारी आदेशानुसार देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता एवं अश्वनी चंद्राकर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी क्रीड़ा प्रांगण में महापौर निर्मल कोसरे सहित महापौर परिषद के सदस्य मौजूद रहे। महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में भी हमारे बच्चो की प्रतिभा में कोई कमी नही है।
मंच और माहौल मिलने से अत्याधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाने का हुनर हमारे भिलाई-चरोदा के बच्चों में भी दिख रहा है। वार्ड स्तर, जोन स्तर पर चयन उपरांत निगम स्तर और जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलो का आयोजन होगा। गौर किये जाने वाली बात यह है कि पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेलो की जो स्वरूप छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक ने प्रदान किया है, वह अद्वितीय है। इससे अनेक नयी प्रतिभाओ का उदय होगा।
यह जानकारी नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा, जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।
-------------------