दुर्ग

बेहतर प्लानिंग कर कार्य को मूर्त रूप देने के निर्देश
20-Oct-2022 2:50 PM
बेहतर प्लानिंग कर कार्य को मूर्त रूप देने के निर्देश

शहर सौंदर्यीकरण को लेकर आयुक्त ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 भिलाई नगर, 20 अक्टूबर ।
शहर सौंदर्यीकरण को लेकर कल निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कई स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने प्रमुख चौक-चौराहों में पहुंचकर कार्य की प्रगति भी देखी, नेहरू नगर चौक में सौदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।

जिसके लिए चौक में लैण्डस्केपिंग का कार्य करते हुए कारपेट घास एवं आर्कषक दिखने वाले पौधे लगाये गये हंै, वहीं इन चौराहों के खंभों की पेटिंग की गई है। लाईटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है, यह चौक अब पहले से सुन्दर नजर आएगा। हजारों लोग प्रतिदिन इस चौराहे से गुजरते हैं, पहले इस चौराहे के खंभों में अवैध पोस्टर चिपके हुए मिलते थे। जिसे निगम ने हटाकर सौंदर्यीकरण का काम किया है। नेहरू नगर चौक के समीप डिवाइडर में आर्कषक हेज भी रोपित किये जाएंगे, वहीं डिवाइडर को एक अलग लुक दिया जायेगा।

आयुक्त श्री व्यास ने नेहरू नगर जी.ई.रोड के समीप के उद्यानों का भी निरीक्षण किया, उन्होने इसके वार्षिक रखरखाव एवं संधारण कराने के निर्देश दिये। नेहरू नगर डिवाइडर से लेकर के.पी.एस. चौंक होते हुए सूर्या मॉल चौंक तक आकर्षक लाईट लगाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। ताकि दिन के अलावा रात्रि में भी यह सडक़ आर्कषक लगे और राहगीरंो को भी सुविधा मिले। नेहरू नगर के गुमटी वाले क्षेत्र को व्यवस्थित करते हुए पेवर ब्लाक भी लगाया जायेगा। इसकी भी प्लानिंग के निर्देश आयुक्त ने मौके पर दिये है।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल शहर के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने अपनी महापौर निधि से शहर सौंदर्यीकरण के कई कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्ग अलग ही स्वरूप में नजर आयेंगे, सौंदर्यीकरण को लेकर इसकी विभागीय प्रक्रिया भी जल्दी पूरी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे व स्वेता वर्मा मौजूद रही।
 


अन्य पोस्ट