दुर्ग

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धाओं में डीपीएस दुर्ग की बड़ी सफलता
20-Oct-2022 2:22 PM
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धाओं में डीपीएस दुर्ग की बड़ी सफलता

दुर्ग, 20 अक्टूबर। डी.पी.एस. दुर्ग के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता -22 में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में अपना वर्चस्व पुन: स्थापित किया।  विजयी विद्यार्थियों नाम इस प्रकार हैं-

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में आयोजित एथेलेटिक प्रतियोगिता- बालिका आयु वर्ग 14- जेविन धनवानी,कक्षा 8वी डिस्कस थ्रो तृतीय स्थान,बालक आयु वर्ग 14 2. रचित मलिक 11वीं बालक आयु डिस्कस थ्रो,प्रथम स्थान110 मी. बाधा दौड 400 मी. बाधा दौड द्वितीय स्थान सिद्धार्थ लोहचब,11वीं बालक आयु वर्ग 17 शाट पुट डिस्कस थ्रो? प्रथम स्थान 8वीं,अनुष्का सिंह द्वितीय स्थान 100 मीटर रेस द्वितीय स्थान।रिया देशमुख,7वीं बालिका आयु वर्ग -14 80 मी. बाधा दौड द्वितीय स्थान 4&100 मी. रिले रेस डिस्कस थ्रो प्रथम स्थान। मिताली विश्वास,9वीं,बालिका आयु वर्ग 17,शाट-पुट तृतीय स्थान 110 मी. बाधा दौड 400 मी. बाधा दौड द्वितीय स्थान,प्रथम स्थान,दर्शनिका मिश्रा,10वीं,बालिका आयु वर्ग -174&100 मी. रिले रेस द्वितीय स्थान।

महासमुंद में आयोजित चेस प्रतियोगिता—-कनक मानकर10वीं बालिका आयु वर्ग - 17. यशद बाम्बेश्वर 7वींं बालक आयु वर्ग.. चेस,प्रथम स्थान।
रायपुर में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता- बालिका आयु वर्ग0-17 प्रथम स्थान,17 बालक आयु वर्ग प्रतियोगिता रोड लेप प्रथम स्थान मान्या चंद्राकर रिंक 500 मी.।

रिंक 1000 मी रोड 1 लेप तृतीय स्थान रूद्र पटेल 9वीं,रिंक 500 मी... तृतीय स्थान रोड 3000 मी.तृतीय स्थान। कोपल श्रीवास्तव 9वीं,बालिका आयु वर्ग 17 रिंक 1000 मी. तृतीय स्थान500 मी.तृतीय स्थान।
इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा गोल्ड मेडल 10, सिल्वर मेडल 07 एवं ब्रोन्ज मेडल 07 कुल 24 मेडल प्राप्त किये। इस प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की तैयारी शाला के खेल विभागाध्यक्ष  गगन इन्दर सिंग विरदी और अन्य सदस्यों ने कराई थी।

विद्यालय के प्राचार्य  यशपाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों  व अध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट