दुर्ग

युवा-व्यापार प्रकोष्ठ की उठ रही मांग
17-Oct-2022 3:31 PM
युवा-व्यापार प्रकोष्ठ की उठ रही मांग

निषाद समाज कीसमीक्षा बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अक्टूबर।
रविवार को छत्तीसगढ़ प्रांतीय निषाद समाज का त्रिमासिक समीक्षा बैठक आहुत की गई, जिसमें  कई मुद्दों पर चर्चा की गई। युवा प्रकोष्ठ गठन पर भी चर्चा हुई।
प्रदेश निषाद समाज अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद व छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने भी संबोधित किया।

यह केंद्रीय कार्यालय कोहका भिलाई में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति दिखाई दी। निषाद समाज रायपुर युवा महानगर महिला समिति के अध्यक्ष बसंत निषाद, कोषाध्यक्ष पुनारद निषाद, कार्यालय संगठन सचिव लोकश निषाद, रामेश्वर निषाद भी शामिल हुए। दुर्गा प्रसाद पारकर द्वारा संपादित निषाद समाज की विभूतियां नामक किताब भी वितरित की गई।

बैठक में निषाद समाज रायपुर युवा महानगर महिला समिति की सक्रीय कार्यकारिणी सदस्य बहनें भी शामिल हुईं। महानगर महिला समिति से मीना निषाद, मनीषा निषाद, जयंती निषाद, नमिता निषाद, लक्ष्मी, रजनी,  दुर्गा, कीर्ति निषाद आदि शामिल हुईं।
 


अन्य पोस्ट