दुर्ग

चोरी की बाइक में घूमते आरोपी गिरफ्तार
17-Oct-2022 2:56 PM
चोरी की बाइक में घूमते आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अक्टूबर।
जब चोरी और लूट के आरोपियों को पद्मनाभपुर चौकी पुलिस खोज रही थी तो टीम के हाथ चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी लग गया। हालांकि बरामद की गई बाइक कहां से चोरी हुई, उसका मालिक कौन है, इसकी पतासाजी पुलिस कर रही है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी दुर्ग क्षेत्र में चोरी एवं लूट के आरोपीगणों की पतासाजी के दौरान पोटिया चौक में वाहन चेकिंग में एक वाहन मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 07 एएम 8723 को रोक कर वाहन चालक से पूछताछ की गयी तो उसके पास वाहन का कोई कागजात नहीं था। मोटर सायलक के संबंध में खरीदी बिक्री एवं किसी प्रकार का कागजात नहीं होना बताने वाले आरोपी की पहचान चंद्रशेखर यादव (32 वर्ष) शिवपारा पुलगांव के रूप में हुई है।

वाहन चोरी का संदेह होने पर उक्त वाहन को जब्त किया गया एवं आरोपी चंद्रशेखर यादव के खिलाफ धारा 41 (1+4), 379 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन मालिक की पतासाजी कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट