दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 अक्टूबर। भिलाई-3 थाना क्षेत्र में कल दो जगह हुई चोरियों में जहां अज्ञात आरोपी 5 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर उठा ले गए वहीं वार्ड-7 में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़ लगभग 1 लाख से अधिक कीमत के गहने चोरी कर भाग निकले हैं। पुलिस जांच कर रही है।
पुुलिस के मुताबिक ग्राम पचपेड़ी वार्ड-7 भिलाई-3 निवासी सुरेश धनकर (42 वर्ष) सुबह 10 बजे घर के दरवाजा में ताला लगाकर पत्नि लता धनकर के साथ काम से बाहर गए और शाम 4 बजे लौटे तो देखा घर के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। पत्नि के साथ घर के अंदर जाकर कर देखा तो आलमारी में रखे जेवर चोरी कर ली गई है। इसी तरह ऐश्वर्या इंटरप्राईजेस गैस ऐजेंसी उमदा रोड भिलाई-3 में मैनेजर अजय सिंह (38 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है कि रात में गोदाम कीपर शैलेष चतुर्वेदी ताला बंद किया और सभी कर्मचारी अपने घर चले गए।
सुबह वर्कर पुनाराम कुर्रे गोदाम आकर देखा तो मेन गेट में लगा ताला नही था।
दरवाजा का कुंडी मुड़ा हुआ था। सूचना पर अजय तत्काल घटना स्थल पहुंचे और गोदाम में घूस कर देखा कि इण्डेन गैस सिलेण्डर 5 नग भरे हुए गायब हैं।