दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अक्टूबर। नव दृष्टि फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे देहदान व नेत्रदान जागरूकता अभियान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी धीरे-धीरे दिखने लगा है।
ग्राम उतई जय श्री करण साहू एवं उनकी पत्नी द्रौपदी साहू ने अपने पुत्र शरण कुमार के 18 वें जन्मदिन के अवसर पर देहदान का निर्णय लिया एवं देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,विकास जायसवाल, राजेश पारख एवं रितेश जैन को सौंपी उतई ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पारख ने साहू परिवार को देहदान हेतु प्रेरित किया एवं देहदान घोषणा पत्र भरने में पूर्ण सहयोग किया।नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राजेश पारख ने कहा उतई ग्राम से उनका बहुत पुराना नाता है एवं अब नव दृष्टि के अभियान का असर यहां दिखने लगा है जिससे उन्हें खुशी है एवं भविष्य में इस अभियान को अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार करने का हमारी संस्था का प्रयास होगा राज आढ़तिया ने कहा आज हमारी संस्था के सभी सदस्य अति वयस्त होने के बावजूद अपने कार्य स्थगित कर उतई पहुंचे ताकि ग्रामीण इलाके में लोगों में देहदान हेतु जागरूकता आए एवं सतीश पारख के सहयोग से साहू परिवार को जागरूक किया एवं नजदीकी मेडकल कॉलेज हेतु देहदान की वसीयत भरी।
रितेश जैन ने कहा यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000, 9827906301 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ने श्री करण साहू एवं उनकी पत्नी श्रीमती द्रौपदी साहू के देहदान के निर्णय की सराहना की साहू परिवार को साधुवाद दिया।