दुर्ग

महाराष्ट्र मंडल में शरद पूर्णिमा मनी
11-Oct-2022 4:14 PM
महाराष्ट्र मंडल में शरद पूर्णिमा मनी

दुर्ग, 11 अक्टूबर विगत दिनों रात्रि में महाराष्ट्र मंडल दुर्ग में शरद पुर्णिमा का कार्यक्रम अत्यंत उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गीत संगीत, हाउजी क्विज जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों का सदस्यों ने भरपुर आनंद उठाया । कार्यक्रम में इरा द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की सभी सदस्यों द्वारा भरपुर सराहना की गयी ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम्स रायपुर के प्रोफेसर एवं निदेशक नितिन नगरकर जी थे जिन्हें मंडल के अध्यक्ष डॉ. अजय गोवर्धन द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।  कार्यक्रम का संचालन जयंत भरणे ने किया और उपस्थित सदस्यों का भरपुर मनोरंजन किया। रात्रि भोज एवं दूग्ध पान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार-प्रदर्शन श्री गिरीश पालेकर द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट