दुर्ग
रास्ता रोक युवकों को पीटा, दो के खिलाफ जुर्म दर्ज
11-Oct-2022 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 11 अक्टूबर। अपने दोस्त को रात में घर छोडऩे जा रहे युवकों का रास्ता रोक शराब के नशे में मारपीट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 323, 34 व 506बी के तहत जुर्म दर्ज किया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय पराजित सिंह निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर शीतला मंदिर के सामने खुर्सीपार रात 11 बजे अपने दोस्त नागेश ठाकुर को घर छोडऩे जा रहा था तभी सुलभ के पास बैठे कामेश राव एवं सोनू गडबड ने दोनों को बुलाया और नशे में गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हाथ मुक्का एवं कामेश ने हाथ में पहने कड़े से मारपीट कर दोनों को चोट पहुंचाया है। उनके गाल, पसली और हाथ पैर में चोट आई है। आसपास के लोग दौड़े तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे