दुर्ग

राष्ट्रवादी मंच हल्ला बोल के प्रांतीय अधिवेशन का समापन
10-Oct-2022 4:26 PM
राष्ट्रवादी मंच हल्ला बोल के प्रांतीय अधिवेशन का समापन

हमारा कार्य जमीन में दिखना चाहिए-पवन साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  10 अक्टूबर।
नगर में रविवार को बाफना मंगलम, पद्मनाभपुर में राष्ट्रवादी मंच टीम हल्ला बोलज्ज्का प्रांतीय अधिवेधन का समापन । समापन कार्यक्रम पवन साय, संगठन महामंत्री भाजपा, राकेश चन्द्राकर, संगठन मंत्री च्च्टीम हल्ला बोलज्ज् जितेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा, ललित चंद्रकार, महामंत्री भाजपा, कांतिलाल बोथरा, प्रदेश संयोजक नितिन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी,प्रदेश सचिव राकेश यादव उपस्थित रहे ।
अन्य अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र साहू, नागेश चौबे ,प्रवीण दुबे,विकासधर दीवान,देवदत्त साहू,होरिलाल सिन्हा, आदि उपस्थित रहे। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

भाजपा के संगठन महामंत्री पवन से ने कहा हल्ला बोल संगठन नही एक फोरम है । भाजपा में विषय रखने की एक प्रक्रिया है। एक विचार बना की एक ऐसा फोरम हो जिसमें अन्य विषय भी सोशल मीडिया में अभिव्यक्त हो तब हल्ला बोल का गठन हुआ । सोशल मीडिया में कुछ कानूनी बातों को पालन करना चाहिए । सरकार ने कुछ लोगो के खिलाफ सख्ती करने का प्रयास किया था जिसमे असफल रही । हल्ला बोल ने अच्छा जनता से जुड़े विषयो को सोशल मीडिया में उठाया है । हमे जनता व  समाज के हित मे बात उठानी चाहिए । सोशल मीडिया के प्रशिक्षण के बाद आप सभी बातों को अच्छे से जनता के बीच रख पाएंगे । हमारे विचार जमीनी स्तर में लेकर जाने का काम आप सभी करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम इसलिए किया गया है। छत्तीसगढ़ का समुचित सामाजिक व आर्थिक विकास हो । हम सबको अपने-अपने स्तर पर प्रयास करना होगा । हल्ला बोल टीम संकल्प लेकर जाएं कि एक अच्छा छत्तीसगढ़, सुसंस्कृत छत्तीसगढ़ का निर्माण हो। हमने जो प्रशिक्षण लिया है उसे जमीनी स्तर पर लेकर जाए । धन्यवाद ।

कार्यक्रम में पोषण साहू, राकेश यादव, कौशल साहू, कोमल पटेल, विनीत चावड़ा, जगदीश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा । छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कवर्धा, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, केसीजी, बिलासपुर, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही, रायगढ़, कोरबा, अम्बिकापुर, सूरजपुर, कोरिया जिलों से कार्यकर्ता ने अधिवेशन में बड़ी संख्या में भाग लिया । आभार प्रदर्शन प्रदेश सह संयोजक रोहणी बैसवाड़े ने किया । मंच संचालन पोषण साहू ने किया ।


अन्य पोस्ट