दुर्ग
दुर्ग, 6 अक्टूबर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बघेरा के आनंद सरोवर में मनाया गया इस अवसर पर ‘धर्मराज के दरबार में ट्रायल कोर्ट’ नाटक का सुंदर मंचन किया गया। नाटक के पश्चात रावण दहन किया गया जिसमें नितेश जैन , जितेश जैन, प्राची बहन , रीटा बहन (संचालिका ब्रम्हाकुमारी जी दुर्ग) रुपाली बहन वरिष्ठ राजयोगी शिक्षिका उपस्थित थे ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा ने सभी उपस्थित भाई बहनों को दृढ़ संकल्प कराया कि जिस प्रकार राम ने रावण पर जीत पाई व लंका दहन किया उसी प्रकार हम सभी परमपिता परमात्मा के सत्य मार्ग पर चलकर अपने विकारों पर जीत प्राप्त करेंगे । इस नाटक के मंचन में मुख्य रूप से दाऊ भाई देवाशीष भाई डॉ.पंखुड़ी बहन व अन्य बच्चों ने सुंदर अभिनय कर नाटक में वास्तविक धर्मराज की सभा का एहसास कराया।