दुर्ग

प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ युवक पकड़ाया
04-Oct-2022 8:50 PM
प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ युवक पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 अक्टूबर।
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले युवकों को खुर्सीपार पुलिस ने धरदबोचा है। चंद रुपए के लालच में आरोपी प्रतिबंधित टेबलेट बेचते रहे हैं।

पुलिस टीम को आज मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई चौक केनाल रोड खुर्सीपार में एक व्यक्ति नीले रंग के पैशन प्रो बाइक क्रमांक  सीजी 07 एवाय 5346 के डिक्की में नीले रंग के थैले के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने तत्काल टीम को निर्देशित किया कि घटनास्थल पहुंचकर मुखबिर सूचना को तस्दीक कर तहसीलदार के समक्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करें। तहसीलदार क्षमा यदु, उप निरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक चुमुक लाल सिन्हा, अमन शर्मा, पंकज सिंह की टीम मुखबिर के बताये हुलिया के अनुसार आईटीआई चौक केनाल रोड खुर्सीपार में आरोपी को बाइक के साथ पकड़ा जिसके बैग/डिक्की की तलाशी लेने पर नीले रंग के थैला के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई कुल 210 नग टेबलेट एवं नगदी रकम सहित कुल 71 हजार 787 रूपये जब्त किए। आरोपी की पहचान समाउल उर्फ सैम कुरैशी (22 वर्ष) निवासी इस्लाम नगर सुपेला के रूप में हुई है।


अन्य पोस्ट