दुर्ग

रिसामा में महा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान
03-Oct-2022 3:13 PM
रिसामा में  महा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 अक्टूबर। 
ग्राम पंचायत रिसामस में महा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शासकीय  भवनों ,  रेलवे स्टेशन , स्कूलों में और सभी दुकानों में डस्ट बिन बांट कर स्वच्छता पखवाड़ा बनाया गया। तथा स्वच्छता अभियान में पूरे गांव को स्वच्छ बनाने में निगरानी समिति का सहयोग हमेशा सहयोग देने के लिए  निगरानी समिति के सदस्यों का  सम्मान पत्र एव श्रीफल देकर समान किया गया। इस अवसर पर स्कूली  बच्चो को भी स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई व स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में  बच्चो को विस्तार पूर्वक बताया गया ।  कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया  गया ,इसकार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रूप जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद सदस्य लेखन साहू ,तिजिया साहू  मेश्राम ,जांजगिरी सरपंच रेखा चतुर्वेदी पंच गण एवन मितानिन दीदी आंगनबाड़ी साहियका और निगरिनी समिति के सदस्य सभी कार्यकर्ता सरपंच  गीता महानंद के अगुवाही में समपन हुआ।


अन्य पोस्ट