दुर्ग
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, काबू
03-Oct-2022 9:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 3 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित केमिकल फैक्ट्री एमके तारकोल में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण तारकोल बनाने के लिए तैयार किए जा रहे हैं मिश्रण के दौरान गलती होना है। सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के अग्निशमन वाहनों ने पहुंच कर आग को नियंत्रित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि आज शाम को हेवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज स्थित एम के तारकोल कंपनी में तारकोल तैयार करने के लिए मिश्रण तैयार किया जा रहा था। मिश्रण तैयार करते समय गलती होने के कारण केमिकल में आग लग गई और यह आग चारों ओर फैल कर भयानक रूप ले लिया। सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड के वाहनों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर आग को नियंत्रित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे