दुर्ग

हवन की आहुति से हुआ पूरा वातावरण शुद्ध, मंत्रोच्चार से शहर में गूंज रहा है जय जय कार
01-Oct-2022 3:33 PM
हवन की आहुति से हुआ पूरा वातावरण शुद्ध, मंत्रोच्चार से शहर में गूंज रहा है जय जय कार

सरोज पांडेय ने दी आहुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अक्टूबर।
सत्तीचौरा क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर विगत 4 दिनों से चल रहे 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों धर्मप्रेमी के साथ-साथ राष्ट्रीय पार्टी के नेता, समाज सेवी एवं जिले के विद्वान पण्डित भी पहुँच रहे है।
यज्ञ के 5वें दिवस  नवरात्र की पंचमी के अवसर पर यज्ञ में आहुति देने एवं परिक्रमा करने वालों की सं या बहुत अधिक रही तीन दिन से बरसात होने के कारण लोगों की सं या कम रही पर यज्ञ स्थल पर हजारों की सं या में धर्मप्रेमियों ने यज्ञ में आहुति दी और प्रात: 9 बजे से हो परिक्रमा प्रारंभ हुई जो कि रात्रि तक चलती रही। लोगों ने अपनी मनोकामना अनुसार अलग अलग सामग्री से यज्ञ स्थल की 108 परिक्रमा की।

पँचमी के अवसर पर सत्तीचौरा में क्वांर नवरात्र पर्व में विराजमान की गयी दुर्गा माता की  मूर्ति की महाआरती की गयी। आरती में 108 पूजा थाल से धर्मप्रेमियों ने आरती की इसके साथ साथ 108 दीपों वाली आरती से महाआरती की गयी, बाजे-गाजे के साथ माता जी की महाआरती की गई।

आयोजन में राज्यसभा डॉ. सुश्री सरोज पांडेय यज्ञ में स मालित होकर यज्ञ में आहुति दी। परिक्रमा करके माता  का दर्शन किये। समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए माता जी की चुनरी उठाई गई।


अन्य पोस्ट