दुर्ग

कुम्हड़ाइन माता मंदिर प्रांगण में भाजपा का स्वच्छता अभियान
29-Sep-2022 2:51 PM
कुम्हड़ाइन माता मंदिर प्रांगण में भाजपा का स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,  29 सितंबर।
नगरी भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल के अंतर्गत ग्राम गट्टा सिल्ली देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में कुम्हड़ाइन माता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर के आसपास साफ सफाई किया गया कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति की भावना ओतप्रोत होकर समाज के अंतिम छोर में रहने वाले लोगों की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत नगरी के सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ दुर्गेश गंजीर, सरपंच श्रीमती अनिला समरथ, उपसरपंच कमलेश सिन्हा, अखिलेश प्रजापति मंडल कुकरेल महामंत्री ननकू दास मानिकपुरी, संजय शांडिल्य उत्तम समरथ, राजू राम नेताम, शिवचरण नेताम धनवार सिंह नेताम क्रांति लाल नेताम पवन सिंह नेताम दिव्या यादव गौतम मरकाम रवि निषाद रंजीत मरकाम सुरेंद्र नेताम दिलीप कुंजाम सोनाराम नेताम घर सियाराम नेताम गौतम नेताम एवं अन्य कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट