दुर्ग

पर्यूषण पर्व, गांधी जयंती, उत्तम क्षमा-महावीर निर्वाण दिवस पर मांस विक्रय बंद
28-Sep-2022 3:53 PM
पर्यूषण पर्व, गांधी जयंती, उत्तम क्षमा-महावीर निर्वाण दिवस पर मांस विक्रय बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 सितंबर।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में पर्युषण पर्व दिनांक 30 सितंबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, पर्यूषण पर्व में सवंतसवरी व उत्तम क्षमा दिनांक 11 अक्टूबर तथा महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 24 अक्टूबर  को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन कराने अधिकारियों को कहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध इन त्योहारों के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।
 


अन्य पोस्ट