दुर्ग

नर्स सहित परिवार से मारपीट, दो पर जुर्म
27-Sep-2022 5:05 PM
नर्स सहित परिवार से मारपीट, दो पर जुर्म

भिलाई नगर, 27 सितंबर। सेक्टर-6 में बीती रात नर्स, उसके पति और बेटे से मारपीट करने वाले दो आरोपी नागेश और सालोमन के खिलाफ आज दोपहर भिलाई नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
भिलाई नगर थाना एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे सेक्टर-6 निवासी चंदूलाल चन्द्राकर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ 41 वर्ष से पुरानी रंजिशवश सडक़ 57 निवासी नागेश एवं सलोमन ने गाली गलौज की। मना करने पर दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डे एवं हांथ मुक्का से मारपीट की। बीचबचाव में जब उनके पति पी वेंकट राव और बेटा विजय आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मार कर चोट पहुंचायी हैं। महिला के दोनो हाथ, पी वेंकट राव नैय्यर की छाती, दोनो पैर और विजय की पीठ में चोट आई है। रात में घटना बाद तीनों अस्पताल गए और उपचार पश्चात आज दोपहर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट