दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 सितंबर। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन वाचनालय एवं सेवा समिति के द्वारा बी आई टी सभागार दुर्ग में आयोजित भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सामिल हुए। इस अवसर पर एकात्म मानववाद पर व्याख्यान पर मां भारती के शिष्य चरणों में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता विंध्य भारतीय संगठन मंत्री देवनारायण साहु रहे। मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा विशेष अतिथि नेतराम अग्रवाल समाज सेवी थे। विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा आज हम सभी एक ऐसे मानवता एकात्म मानववाद पर व्याख्यान कर रहे हैं। मात्र52 वर्ष की आयु में इतनी की हम कल्पना नहीं कर सकते पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात किया बहुत वे समाज वाद समाज सेवी ऐसे लोगों को भुला दिया गया था ।विरलय के इतिहास के पन्नों को पलटा ही नहीं गया उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा एकता अखंडता के लिए जाने जाते रहे हिन्दुस्तान के कहीं जग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के एपिसोड में मन की बात में प्रमुखता से किया सम्मान से हिन्दुस्तान का नाम विदेशों में लें रहे हैं ।
पंडित दीनदयाल जो रास्ता बताया आज राजनीति में मन को सुकून मिलता है। राष्ट्रीय सेवक संघ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल के विचारों को गली चौराहे पर उनके विचारों को हम पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहु, प्रितपाल बेलचंदन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।