दुर्ग

कलश यात्रा के साथ 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ शुरू
27-Sep-2022 3:07 PM
कलश यात्रा के साथ 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  27 सितंबर।
क्वांर नवरात्र पर्व पर 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में आयोजित 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ में प्रथम दिवस ऐतहासिक कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं 1008 कलश लेकर शिवनाथ नदी तट से यज्ञ स्थल दुर्गा मंदिर गंजपारा का भ्रमण करते हुए पहुँची।     कलश यात्रा में सर्वप्रथम शिवनाथ नदी तट पर अलग अलग प्रदेश से आये हुए विद्वान आचार्यों द्वारा यजमान शुद्धिकरण, यजमान पूजन कराया गया, यज्ञ के प्रमुख यज्ञाचार्य दिवाकर शास्त्री  के सानिध्य में पूरे यज्ञ का पूजन एवं हवन कार्य होगा। जिसमें प्रथम दिवस यजमान पूजन, कलश पूजन, यज्ञ मंडप पूजन तत्पश्चात दोपहर 3 बजे से हवन पूजन प्रारंभ किया गया।   

समिति के योगेन्द्र शर्मा बँटी ने बताया कि कलश यात्रा में पूरे शहर के विभिन्न स्थानों वार्डो से 1008 कलशों की शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में कलश के साथ साथ बैंड बाजा के साथ माता दुर्गा जी की उत्सव मूर्ति एवं यज्ञाचार्य जी की घोड़े की बग्गी साथ थी। 9 कुण्डिय शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस छत्तीसगढ़ के  मु यमंत्री भूपेश बघेल यज्ञ में आहुति डालने पहुँचे। मु यमंत्री सबसे पहले माता जी की मन्दिर जाकर पूजा अर्चना किये। तत्पश्चात सत्त्ती माता की पूजा अर्चना किये। यज्ञ के नियम अनुसार धोती पहनकर यज्ञ में आहुति डालने यज्ञ मंडप गये। समित्ति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मु यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त किया।  

दुर्ग जिले के सभी धर्मप्रेमियों को इस वर्ष माता जी के प्रभावशाली एवं सर्वसिद्ध शतचण्डी महायज्ञ का सीधा लाभ मिलेगा  26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक यज्ञ होगा, जिसमें सभी पुरुष वर्ग धोती पहनकर ही यज्ञ स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे एवं महिलाएं नीली या काली साड़ी पहनकर प्रवेश नही कर   सकेगी।   महायज्ञ में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध विद्वान आचार्यों द्वारा यज्ञ करवाया जाएगा।
आयोजन में अरुण वोरा विधायकए,प्रतिमा चंद्राकर, आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, राजेंद्र साहू, लक्ष्मण चंद्रकार, ममता टावरी, प्रज्ञा शर्मा, सरोज जोशी, कविता शर्मा, किरण शर्मा, प्रभा शर्मा, प्रीति राजगढिय़ा एवं अन्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट