दुर्ग

मातारानी की चुनरी व शोभायात्रा 29 को
27-Sep-2022 2:40 PM
मातारानी की चुनरी व शोभायात्रा 29 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 सितंबर।
संतरा बाड़ी युवा समिति के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातारानी की चुनरी एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा 29 सितंबर गुरुवार को शाम 6 बजे वार्ड 26 संतराबाड़ी सरगम स्टोर के पास से निकलेगी। समिति के युवाओं द्वारा इसे भव्य रूप देने जोर शोर से तैयारी की जा रही है।


अन्य पोस्ट