दुर्ग

किशोरी ने दी जान, आरोपी को सश्रम कारावास
27-Sep-2022 2:38 PM
किशोरी ने दी जान, आरोपी को सश्रम कारावास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 सितंबर। ट्
यूशन से लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर जबरन सेल्फी लेने से आहत किशोरी ने बदनामी के डर से मिट्टी तेल डालकर स्वयं को आग के हवाले कर दिया। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी। छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है ।अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी श्रीमती संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी शशिकांत कोमा उर्फ आदर्श सिंह को धारा 341 के तहत 100 का अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर एक माह के साधारण कारावासए लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास, 500 रुपए अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर 1 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास, धारा 12 के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास 500 अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर 1 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक   संतोष कसार ने पैरवी की थी।

विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने बताया कि 10 अप्रैल 2021 को 15 वर्षीय किशोरी हरी नगर से ट्यूशन पढक़र घर लौट रही थी । इसी दौरान शिव मंदिर के पास आदित्य नगर निवासी शशिकांत उर्फ आदर्श सिंह ने किशोरी का हाथ व बांह पकड़ लिया और उससे धमकी देते हुए कहने लगा कि मुझसे बातचीत नहीं करोगी तो वह उसे बदनाम कर देगा । इसके बाद आरोपी ने जबरन किशोरी के साथ सेल्फी ली। किसी तरह पीडि़ता आरोपी से छूट कर अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी उसने अपने परिवार वालों को दी। दूसरे दिन 11 अप्रैल 2021 की सुबह लगभग 11 बजे किशोरी के पिता अपने काम पर चले गए थे । उनकी पत्नी घर के लिए राशन लेने घर से थोड़ी दूर दुकान पर गई हुई थी। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी । जब किशोरी की मां घर वापस आई तो देखा कि बाथरूम से धुंआ निकल रहा है। वह चिल्लाई तथा अपने भतीजे को आवाज दी। सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पीडि़ता अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी और बुरी तरह जल गई थी। सूचना मिलते ही पीडि़ता के पिता भी वापस आए और बच्ची को सेक्टर .9 हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किए । इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया था।


अन्य पोस्ट