दुर्ग

आधी रात मदद के लिए बुला युवक पर जानलेवा हमला करने वाली युवती समेत 3 गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी
27-Sep-2022 1:41 PM
आधी रात मदद के लिए बुला युवक पर जानलेवा हमला करने वाली युवती समेत 3 गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 सितंबर।
इंस्टाग्राम पर मदद का मैसेज कर रात में युवक को बुलाकर जानलेवा हमला करने वालों की पहचान हो गई है। घटना का मुख्य आरोपी विशाल अब भी फरार है, जबकि युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक युवक हेड कांस्टेबल का बेटा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले पुराने विवाद में बदला लेने की नीयत से एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से इंस्टाग्राम पर हैल्प का मैसेज करवा दो लडक़ों को आधी रात सेक्टर-3 ओव्हर ब्रिज पर बुलवाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी मिली है कि युवक का लडक़ों से पुराना झगड़ा था और उसने बदला लेने के लिए ऐसा किया। आरोपी युवक पुलिस हेड कांस्टेबल का बेटा है। भ_ी पुलिस ने मैसेज करने वाली लडक़ी, युवक और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब हो कि एच पॉकेट मरोदा सेक्टर निवासी शुभम साहू (28 वर्ष) ने भ_ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता है। 24-25 सितंबर की रात 10 बजे उसके दोस्त सौरभ चन्द्राकर के इंस्टाग्राम पर सारा नाम की लडक़ी का मैसेज आया। उसने लिखा था कि आई नीड योर हेल्प। इसके बाद सौरभ ने सारा को फोन किया। फोन करने पर सारा ने सौरभ को बताया कि उसे हेल्प की जरूरत है और वह सेक्टर,-3 के ओवरब्रिज पर है।

रात 1 बजे सौरभ और शुभम सेक्टर-3 ओवर ब्रिज पहुंचे तो देखा कि लडक़ी के साथ 4 और लडक़े खड़े हैं। सौरभ कार से उतर कर लडक़ी से बात कर ही रहा था कि चारों लडक़े कांच की टूटी बॉटल और चाकू डंडा लेकर आए और सौरभ से मारपीट करने लगे।

शुभम ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी बुरी तरह मारा। इसी दौरान शुभम ने अपने दोस्तों को वहां बुला लिया, उनके आते ही आरोपी वहां से भाग गए। इस घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भट्टी पुलिस ने इस मामले में आरोपी खुशहाल मरकाम, विशाल सारथी, सारा और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी विशाल सारथी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 


अन्य पोस्ट