दुर्ग
ग्रामीण की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
26-Sep-2022 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 सितंबर। दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम कापसी में बीती रात एक 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। तेज धार वाले हथियार से मृतक का गला रेत कर गुप्तांग भी काटा गया है। घटनास्थल पर किसी भी तरह का हथियार नहीं मिला है। घटना के चलते बदहवास सी हो गई एक ही कमरे में सो रही मृतक की परित्यक्ता बेटी कुछ भी बता नहीं पा रही है।
अमलेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि हत्या कापसी गांव में 25-26 सितंबर की दरमियानी रात की गयी है। जिस समय घटना हुई, मृतक की 30 वर्षीय परित्यक्ता बेटी भी घर पर उसी कमरे में सो रही थी, लेकिन वह घटना के बाद काफी बदहवास सी है। किसी को कुछ बता नहीं पा रही है। घटना की सूचना पर अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की बेटी से पूछताछ की गई, लेकिन वह पिता की हत्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे