दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 सितंबर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने राज्य में आदिवासी समाज कि आरक्षण यथावत 32 प्रतिशत रखने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वरी ठाकुर सर्व आदिवासी समाज युवा विभाग दुर्ग जिला अध्यक्ष अविनाश कांत मरकाम, महेंद्र कुमार ध्रुव ,नीलसन टोप्पो द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में सन 2012 में आरक्षण प्रणाली में संशोधन करते हुऐए अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया हुआ था। इसे हाईकोर्ट के व्दारा 20 प्रतिशत कर दिया गया है उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो तिहाई भौगोलिक परिस्थिति एवं भू.भाग संविधान के पाँचवी अनुसूची क्षेत्र में आता है जहाँ आज भी शैक्षणिक आर्थिक सामाजिक व मूलभूत की आवश्यक सुविधाएं आजादी के 75 सालो बाद भी नगण्य स्थिति में है और यहाँ की जनसं या की अनुपात को देखते हुऐ 32 प्रतिशत आरक्षण सांविधानिक पद्धति से मिलना ही चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत देश के अंदर ऐसे कई राज्य है जहाँ आज भी आरक्षण का प्रतिशत 50 प्रतिशत से अधिक है। हरियाणा में 70 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 68 प्रतिशत, झारखंड में 60 प्रतिशत, राजस्थान में 54 प्रतिशत तमिलनाडु में 68 प्रतिशत एवं अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम जहाँ भारत के संविधान की 6 वी अनुसूची लागू है वहाँ 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है ।