दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 सितंबर। छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के बैनर तले 27 सितंबरको शाम 6 बजे से शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में अमर गायिका स्व. लताजी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर संगीत मय सुनहरी शाम का भव्य आयोजन रखा गया है।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, संरक्षक तुलसी सोनी, दिनेश जैन ने बताया कि उक्त संगीतमाय आयोजन सुनहरी शाम में मु य अतिथि के रूप में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर नरेंद्र गौतम सारेगामा फेम अर्पिता कर, डा मानसी गुलाटी, होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की गायिका पूर्वा श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ के गायक जानकी रमैया, दुर्ग आइडल की विजेता सुभदा, जया भारद्वाज, श्रींजा दलाल,अन्वेशा गुप्ता, प्रणव सोनी, त्रिलोक सोनी, तुलसी सोनी,द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ मंच ने शहर के समस्त संगीत प्रेमियों से इस अवसर पर उपस्थित होकर संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी शाम का आनंद उठाने की अपील की है ।
कार्यक्रम का संचालन मंच के संरक्षक तुलसी सोनी करेंगे ।