दुर्ग
अज्ञात महिला की मिली लाश
23-Sep-2022 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग। उतई थाना के पीछे खेत में अज्ञात महिला का शव मिला है। शव बहुत पुराना हो चुका है और वह सड़ गल गया है। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पहले जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उस क्षेत्र के गुम इंसानों के बारे में भी पतासाजी कर रही है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह उतई थाना के पीछे खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई । खेत के मालिक नारायण ने थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक अज्ञात महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे