दुर्ग
इंस्टाग्राम पर डाली फोटो, अपराध दर्ज
23-Sep-2022 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 सितंबर। इंस्टाग्राम पर नाबालिग किशोरी की अश्लील फोटो डालने वाले आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने धारा 509 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्य प्रदेश बालाघाट का निवासी है और पीडि़ता का गांव भी मध्यप्रदेश में ही है। दुर्ग में भी निवास होने के कारण किशोरी यहां भी रहती है। मोबाइल के जरिए उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हो गई। जान पहचान बढऩे के बाद मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर डाल दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे