दुर्ग
टाउनशिप ग्लोब चौक से युवती का पर्स ले गए बाईक सवार, जुर्म दर्ज
21-Sep-2022 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 सितंबर। टाऊनशिप के ग्लोब चौराहे से एक युवती का बाईक सवार युवक पर्स ले गए हैं जिसमें मोबाइल और 3 हजार नगद था।
घटना सोमवार की रात की बतायी जा रही है। भिलाई नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सेक्टर-10 निवासी रंजिता सोनानी (24 वर्ष) टाप शु सेक्टर-6 से ड्यूटी कर सायकल से घर लौट रही थी तभी रात साढ़े 9 बजे सेक्टर-6 ग्लोब चौक के पास तीन लडक़े मोटर सायकल से उसकी साईकिल के करीब आए और साईकिल पर रखे काले रंग का पर्स ले फरार हो गए। पर्स में मोबाईल और 3 हजार नगदी रकम रखा था। युवती ने थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे