दुर्ग

प्रांतीय बैठक में शामिल हुए दुर्ग कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी
20-Sep-2022 7:32 PM
प्रांतीय बैठक में शामिल हुए दुर्ग कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 20 सितंबर। कोसरिया यादव समाज की बैठक रायपुर  महादेव घाट भवन पर आहूत की गई, जहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के जिला पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। प्रांतीय स्तरीय बैठक में अध्यक्षता राधेलाल यादव  ने की। श्री कृष्ण की आरती-पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की  गई।

जिला अध्यक्ष दुर्ग बोधन यादव ने बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम में दुर्ग जिला से महिला अध्यक्ष अर्चना यादव, युवा अध्यक्ष प्रीतम यादव,जिला सचिव शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, हरीश यादव, जिला महामंत्री पंचू राम यादव, संगठन मंत्री तुलसी यादव, कातुरबोर्ड सर्किल सचिव भरत यादव, नगपुरा सर्किल अध्यक्ष हरिनारायण यादव, जिला सलाहकार चोवाराम यादव, नारायणपुर, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी, कांकेर, महासमुंद, सिरपुर, लगभग 20 जिला के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में एक नियमावली एक विचार, एक रीति-नीति पर मंथन किया गया। प्रदेश स्तरीय आयोजन का निर्णय दुर्ग जिला में करवाने का निर्णय लिया गया।


अन्य पोस्ट