दुर्ग

नवरात्र की तैयारी
20-Sep-2022 3:49 PM
नवरात्र की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 सितंबर।
श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर्व बड़ी धूमधाम से  मनाने जा रही है। इसी कड़ी में समिति द्वारा विभिन्न आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया है यह समिति का 55वां वर्ष आज समिति ने आपने कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ संरक्षकों सलाहकार सदस्यों पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में गंजपारा गंज मंडी प्रांगण में किया गया।

इसमें मुख्य रुप से कमल नारायण रूंगटा, महेंद्र सेक्सरिया, संतोष रूंगटा, संजय रुंगटा, चतुर्भुज राठी, राधेश्याम शर्मा,कृष्ण कुमार दुबे, कैलाश रूंगटा, किशोर जैन किशोर रूंगटा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट