दुर्ग

खुर्सीपार दुकान में चखना खरीदने पहुंचे युवक से मारपीट
20-Sep-2022 3:15 PM
खुर्सीपार दुकान में चखना खरीदने पहुंचे युवक से मारपीट

दो भाईयों पर जुर्म पंजीबद्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 सितंबर।
खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शराब खरीदने के बाद चखना लेने गए युवक का दुकानदार से विवाद हुआ तो दो भाईयों ने मिलकर रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार अमृत लाल और उसके भाई के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत जुर्म पंजीबद्ध किया है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मछली मार्केट देवार बस्ती खुर्सीपार निवासी महेश यादव (35 वर्ष) दोपहर 2 बजे शराब खरीद कर पड्डा प्राईड के समीप स्थित दुकान में चखना लेने गया था। इसी दौरान चखना दुकान के मालिक अमृत लाल से उसका विवाद हुआ। बात बढऩे पर अमृत लाल और उसके भाई दोनों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए महेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

महेश के सिर, हाथ, पीठ, पेट में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद अनिकेत और कृष्णा ने बीचबचाव कर पीडि़त को आरोपियों के चंगुल से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। मुलाहिजा पश्चात घायल महेश ने घटना की रिपोर्ट खुर्सीपार थाना में दर्ज करवायी है।
 


अन्य पोस्ट