दुर्ग

ऑटो की ठोकर से ड्यूटी जा रहा वृद्ध घायल
20-Sep-2022 3:01 PM
ऑटो की ठोकर से ड्यूटी जा रहा वृद्ध घायल

भिलाई नगर, 20 सितंबर। भिलाई-3 में ड्यूटी जा रहे सायकल सवार को आटो चालक ठोकर मार फरार हो गया है। दुर्घटना में सायकल क्षतिग्रस्त हो गई तथा सवार को चोट आई है।
पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि कार्तिक चौक पुरैना निवासी भानुप्रताप गायकवाड (65 वर्ष) कल शाम सायकल से पोल कंपनी पावर हाउस ड्यूटी जा रहे थे तभी शाम 6 बजे बिजली आफिस भिलाई-3 के पास खुर्सीपार की ओर से आती हुई आटो क्रमांक सीजी 07 बीएल 4061 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सायकल को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे भानुप्रताप सायकल सहित गिर गए और उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी आटो चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


अन्य पोस्ट