दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नव दृष्टि फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर में यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर आयोजन दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में कुल 182 यूनिट व आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई कुल 247 यूनिट में किया गया रक्तदान शिविर में सुबह 9 बजे से ही लोगों ने रक्तदान हेतु पहुँचने लगे एवं उत्साह के साथ रक्तदान किया।
राज आढ़तिया ने जानकारी दी आज दुर्ग भिलाई में काफी स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था एवं पुरे देश में 6157 रक्तदान शिविर में आज विश्व रिकॉर्ड बना जिसमें लगभग 107793 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के सदस्य पूरा समय उपस्थित रहे व रक्तदान शिविर में सहयोग किया ,इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि 61 वर्षीय किशोर कुमार नाहर ने अपने जीवन का पहला रक्तदान किया। रितेश जैन ने जानकारी दी इस शिविर में महिलाओं व् युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल ने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इतनी अधिक संख्या में रक्तदान से नई परम्परा बनेगी व् लोग अब रक्तदान कर अपने आदर्शों को याद करेंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश परख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा, अभिजीत परख, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, दीपक बंसल ने सभी रक्तदानियों को साधुवाद दिया