दुर्ग

भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न जगहों पर रोपे पौधे
19-Sep-2022 2:48 PM
भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न जगहों पर रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 सितंबर।
भाजपा उत्तर पाटन मंडल के शक्तिकेंद्र झीट के एडवेंचर खो खो क्लब के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, जिला पंचयात सदस्य हर्षा चंद्राकर व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर सहित अन्य  भाजपाइयों द्वारा पौधारोपण कऱ नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।

शनिवार को पाटन अंचल मे भाजपाइयो द्वारा पौधा रोपण किया गया, वहीं पौधा रोपण करते हुए सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी सौभाग्यशाली है कि उनका जन्मदिन जगत निर्माता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के दिन ही है, जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा देव नें जगत का निर्माण किये उसी प्रकार से श्री मोदी जी पूरे देश में विकास की धारा प्रवाहित कऱ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करना है अपने गांव, प्रदेश एव देश का नाम रौशन करना है। मोदी जी अच्छे खिलाडिय़ों को अपने निवास में बुलवाकर सम्मान करते है आप भी अच्छे खेले प्रतिस्पर्धा में अव्वल होकर देश के लिए ट्रॉफी जीते और मोदी जी से सम्मानित हो, साथ ही सभी बच्चों के साथ भाजपाईयों द्वारा  मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एव लम्बी उम्र, की कामना किये, साथ ही और तेजी के साथ देश का विकास करे। साथ ही भाजपाइयों ने आज पहंडोर, तर्रा, घुघवा, उफरा, में भी पौधे लगाए।
प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एव विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, वरिष्ठ नेता भुवनलाल सारवे,  हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, फेरहा राम धीवर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रामाधार साहू जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग, कैलाश यादव महामंत्री उत्तर मंडल, गायत्री साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा, राजेश चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि, घनश्याम कौशिक, गजेंद्र मढ़रिया, मेहत्तर वर्मा, राजू साहू महामंत्री युवामोर्चा, ओमप्रकाश साहू शक्तिकेंद्र झीट संयोजक, देवपाटकर मीडिया प्रभारी, राहुल साहू मंत्री युवामोर्चा, यमन मढ़रिया, डॉ आलोक पाल सहित एडवेंचर खो  खो क्लब के सदस्य भूपेश सिन्हा, राहुल कौशिक, खिलेश साहू, जयदीप सिन्हा, भूपेंद्र देशलहरे, गिरीश कौशिक, सूरज ठाकुर, अरुण साहू, चेतन यादव, भोजराम साहू, सागर सिन्हा, सहित खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट