दुर्ग

शिक्षक श्रवण का सम्मान
18-Sep-2022 7:30 PM
शिक्षक श्रवण का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 18 सितंबर। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षकों के कार्यों की पहचान और सम्मान देने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख सुनील कुमार शाह, सहित संजय कुमार तिवारी, राधेश्याम थवाईत, राकेश रंजन, बीनू शुक्ला उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन कमला बाजपेई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा अपने अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए एक दूसरे का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे सभी शिक्षकों में अपने कार्यों को करने के लिए ऊर्जा और दिशा मिला। इस अवसर पर शिक्षा शास्त्री गिजुभाई बधेका एवं सावित्री बाई फुले के जीवन और उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल शिक्षक सम्मान2022 हेतु चयनित शिक्षक श्रवण कुमार यादव, शासकीय प्राथमिक शाला कोसा सहित हायर सेकेंडरी स्कूल बडग़ांव की व्याख्याता कादम्बिनी यादव, प्राइमरी स्कूल बडग़ांव के सहायक शिक्षक कमलकांत साहू एवं प्राइमरी स्कूल खप्परवाड़ा की सहायक शिक्षक देहूति साहू को उनके विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि प्राइमरी स्कूल कोसा के सहायक शिक्षक श्रवण कुमार यादव को राज्य शिक्षक सम्मान 2022 हेतु चयनित होने पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन कुँवर सिंह निषाद द्वारा आयोजित गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संकुल केन्द्र गोरकापार, संकुल केन्द्र तमोरा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम, समरस सियान संघ उतई, सक्षम जन फाऊंडेशन छत्तीसगढ़, जीविका महिला स्वसहायता समूह दुर्ग,छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर सहित विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है।


अन्य पोस्ट