दुर्ग

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान
18-Sep-2022 7:29 PM
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 18 सितंबर। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक की अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है,। इसी तारतम्य में नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मण्डल अध्यक्ष प्रवीण यदु, अंजोरा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोक साहू के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ के प्रति आभार व्यक्त व साधुवाद किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंद,जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत, अंजोरा मंडल महामंत्री उमाशंकर साहू, भाजयुमो जिला मंत्री व उतई मण्डल प्रभारी केवल देवांगन, उतई भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण यदु, अंजोरा भाजयुमो अध्यक्ष त्रिलोक साहू,  शुभम वर्मा, देवेंद्र भारती,नागेश्वर साहू, सूरज कोठारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री बिमला कामड़े, फलेन्द्र सिंह राजपूत,  लक्ष्मीनारायण साहू, रूपेश पारख, पार्षद सतीश चंद्रकार, नरेंद्र साहू, पूनमचंद सपहा,चंदु देवांगन, छबिलाल साहू, दानेश्वर यादव, सोनू यादव, जीतू चंद्रकार, मानी निषाद,यमान, जीतू देवांगन, लिकेश्वर देशमख, पुरान देशमख, ताम्रध्वज साहू, ऋतुराज पिपरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट