दुर्ग
बार रूम नंबर 4 के लिए जल्द मिलेगी अनुमति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 सितंबर। मु य न्यायाधिपति के निर्देश पर शुक्रवार को उच्च न्यायलय के न्यायाधिपति संजय के अग्रवाल का दुर्ग आगमन हुआ और उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। समस्याओं को सुना समझा न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और स्पस्ट कहा कि मु य न्यायाधिपति ने उन्हें विशेष रूप से अधिवक्ताओँ की समस्याओ उनकी मांगो को समझने और उसका निराकरण करने के उद्देश्य से उन्हें भेजा है। उन्होंने बार रूम न 4 के लिए भी अधिवक्ता संघ की बातोँ से सहमति जाहिर की और न्यायालय परिसर का निरीक्षण के उपरांत संघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष नीता जैन, सचिव रविशंकर सिंह, सुनीता कसार, छोटू चंदेल से अलग से चर्चा की । जिसमें शासन के कुछ विभागों के अधिकारियों को बुला कर नवंबर तक फॅमिली कोर्ट के न्यायालयों हेतु कार्य पूर्ण कर हैण्ड ओवर देने और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सारी बातोँ को मु य न्यायाधिपति को तुरन्त अवगत करने व बार रूम न बर 4 के लिए भी शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया और 1 अक्टूबर को पुन: आने की बात कही। अधिवक्ता संघ ने उनसे मु यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप बार रूम न बर 4 की अनुमति,बिजली का मीटर न्यायालय प्रशासन के नाम पर करने, फॅमिली कोर्ट को एक दो माह में शि ट करने, वर्तमान फॅमिली कोर्ट में बायो टॉयलेट सहित अन्य मांगे रखी। जिस पर उन्होंने प्रशासन व् निगम के अधिकारीयों को बुला कर आवश्यक निर्देश भी दिया।