दुर्ग
दुर्ग, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चाए जिला.दुर्ग के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दुर्ग जिले के 04 विधानसभा जिसमें दुर्ग शहर में ऋषभदेव परिसर, अहिवारा में स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत जेवरा, पाटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दुर्ग ग्रामीण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने आव्हान किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उत्सव के रूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें युवाओं ने आगे बढक़र जन सेवा के इस पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता देते हुए रक्तदान किया और श्री साहू ने कहा कि युवा मोर्चा का कार्य सिफऱ् राजनीति करना नहीं बल्कि समाज हित में भी अपनी सहभागिता देना है।
रक्तदान शिविर में मु य रूप से सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल, उषा टावरी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर व नटवर ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष व शिविर प्रभारी संतोष सोनी,पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, शिव चंद्राकर, विनायक नातू व सतीश साहू, पी्रतपाल बेलचंदन, जिला मीडिया प्रभारी केएस चौहान, गजेंद्र यादव, मदन वडाई, मनोज शर्मा व जितेंद्र साहू, गौरव शर्मा, अजय चंद्राकर व मुकेश सोनकर, हेमंत गोयल, राजेन्द्र पाध्ये, कन्हैया देवांगन व उज्ज्वल ताम्रकार, अनिकेत यादव, ईश्वर देवांगन, गोपू पटेल, कुंदन साहू, करन निषाद व बड़ी सं या में युवा मोर्चा पदाधिकारी शामिल थे।