दुर्ग

लोहे की सरिया व अन्य सामानों की चोरी, जुर्म दर्ज
17-Sep-2022 2:27 PM
लोहे की सरिया व अन्य सामानों की चोरी, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 सितंबर।
ग्राम पंचायत बोरई में जल व्यवस्था को लेकर चल रहे कार्य के दौरान लोहे की सरिया व अन्य मशीन की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है ।

पुलिस के मुताबिक ग्राम बोरई थाना पुलगांव निवासी टीकम सिंह साहू कृषि कार्य करता है। उसकी पत्नी पदमा साहू ग्राम पंचायत बोरई की सरपंच है। ग्राम पंचायत बोरई में मंगल भवन के पास जल व्यवस्था को लेकर पानी टंकी निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
मंगल भवन के पास ही लगभग 5.5 क्विंटल 8 एमएम का लोहे का सरियाए जेके तिवारी कंस्ट्रक्शन रायपुर की पुरानी इस्तेमाली हैंबर मशीन तथा 12 नग लोहे के चैनल रखे हुए थे। 13 सितंबर की रात को अज्ञात चोर ने उक्त सामान की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 43000 रुपये आंकी गई है।


अन्य पोस्ट