दुर्ग

रेप: आरोपी को 20 साल कैद
17-Sep-2022 2:23 PM
रेप: आरोपी को 20 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 सितंबर।
किशोरी को बहला फुसलाकर रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है । अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एफ टीसी सरिता दास की कोर्ट ने आरोपी रवि कुमार साहू को धारा 363 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास 500 रुपए अर्थदंड, धारा 366 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास 500 रुपए अर्थदंड, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजेश साहू ने पैरवी की थी।

विशेष लोक अभियोजक राजेश साहू ने बताया कि आरोपी रवि कुमार ने पीडि़ता के साथ दोस्ती करते हुए बातचीत प्रारंभ की थी । इसके बाद 25 जून 2020 को सुबह 11 बजे आरोपी रवि कुमार साहू 23 वर्ष निवासी शिवपारा पुरई थाना उतई ने 15 वर्ष 6 माह की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर लाया और उसके बाद उसने किशोरी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के घर से किशोरी को बरामद किया था।
 


अन्य पोस्ट