दुर्ग

भारती विवि में अभियंता दिवस आयोजित
16-Sep-2022 4:02 PM
भारती विवि में अभियंता दिवस आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 सितंबर।
भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में अभियंता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रो. ललित भईया ने कहा कि एक इंजीनियर अपने समाज की बेहतरी के बारे में सोचता है और उसे बेहतर बनाने का प्रयत्न करता है। विधि संकाय के डीन प्रो. के. सी. दलाई ने सभी को इंजीनियर दिवस की बधाई दी।

इंजीनियरिंग विभाग के प्राचार्य डॉ. एस के ताम्रकार ने कहा कि एटीएम, मोबाइल, मेट्रो ट्रेन इत्यादि एक इंजीनियर की सोच का ही नतीजा है। असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती दामिनी टंडन ने अभियंता दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना जंघेल ने और धन्यवाद ज्ञापन श्री योगेश देशमुख ने किया ।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय श्री सुशील चन्द्राकर, कुलपति डॉ. एच.के. पाठक एवं कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्रो. डी. सी. परसाई,  प्रो. आलोक भट्ट, प्रो. एम.के. घोष, प्रो. मनोज कुमार मौर्य , सुश्री अर्चना बाला, भुवनेश्वरी, श्री आशीष कुमार साहू, श्री भोजराम साहू, नवीन विश्वकर्मा, योगेश सोनकेशरिया, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. समन सिद्धिकी, डॉ. नम्रता गेन, प्रो. श्वेता पांडेय,  डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम, श्री मिथलेश साहू, डॉ. जे.पी. कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट