दुर्ग

शराब दुकान हटाने चेंबर ऑफ कॉमर्स से मांगा समर्थन
15-Sep-2022 4:35 PM
शराब दुकान हटाने चेंबर ऑफ कॉमर्स से मांगा समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 सितंबर।
नंदनी रोड स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए स्थानीय लोगों व नंदनी रोड के व्यापारियों के द्वारा लगातार धरना व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैै।  कल पार्षद पीयूष मिश्रा ने महापौर को पत्र लिखते हुए यह कहा था कि नंदी रोड स्थित शराब दुकान नगर निगम भिलाई क्षेत्र में  होने से लोगों को काफी दिक्कतें हैं महापौर होने के नाते आप का यह कर्तव्य है कि यहां के स्थानीय लोगों की समस्या को समझते हुए इस शराब दुकान को हटाने के संबंध में आपके द्वारा कोई कदम उठाया जाना।
नंदनी रोड ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन तथा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के संभाग प्रभारी व भिलाई जिले के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि हम सभी नंदनी रोड के व्यापारी इस शराब दुकान के कारण होने वाले रोज-रोज की घटनाओं से अत्यंत परेशान हो चुके हैंं। हमारा व्यापार पूरी तरीके से खत्म हो गया है। हमारे दुकान व प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहकों के साथ छीना झपटी घटना आये दिन हो रही है।  तथा महिला ग्राहकों के साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ की घटनाएं भी आम बात हो गई है।

अपराधिक पृष्ठभूमि के लोग इस सराब दुकान से शराब खरीद कर हमारे प्रतिष्ठानों के सामने ही शराब पीने लगते हैं। मना करने पर हम लोगों के साथ विवाद करते हैं। हम व्यापारी लोग हैं रोज रोज इन लोगों से विवाद नहीं कर सकते पुलिस भी मुख दर्शक बनकर देखने के अलावा कुछ नही कर पाती के व्यापारी व्यापार प्रभावित होने के कारण अपने बैंक का कि़स्त व लोन नही चुका पा रहे हैं।

हमारे सामने आजीविका का प्रश्न खड़ा हो चुका है इन सभी स्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स हमारे धरणाप्रदर्शन  का समर्थन करें तथा प्रशासन से मध्यस्था व कर नंदनी रोड की दोनों शराब दुकान को किसी स्थान पर स्थानांतरण करने का हल निकाले नंदनी रोड व्यापारी संघ की ओर से सरमद इमाम प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स व मनोहर कृष्णानी प्रभारी नंदनी रोड छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नंदनी रोड ट्रेडर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पटेल सेक्टरी निर्मल जैन कोषाध्यक्ष अशोक जैन इन सभी के नेतृत्व में नंदनी रोड के सभी व्यापारियों ने दस्तखत कर यह पत्र भेजा है।

ज्ञात हो कि नंदनी रोड स्थित शराब दुकान के विरोध में पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में आसपास के 4 वार्डों के रहवासियों एवं नंदनी रोड के व्यापारियों ने मोर्चा खोला हुआ है लगभग 7 दिनों से पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में शराब दुकान के संबंध में धरना व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट